UXDE dot Net

राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वालों को 421 स्कूलों में मिलेगा 5 किलो राशन

By -

By: Munmun Prasad Srivastava

दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली में किसी को भूखा नहीं सोने देंगे। दिल्ली सरकार 71 लाख कार्ड धारकों को राशन देने के बाद अब जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, ऐसे 10 लाख लोगों को कल (7 अप्रैल) से 421 स्कूलों में 5-5 किलो मुफ्त राशन बांटना शुरू करेगी। वितरण स्थल पर विधायक, सांसद, काउंसलर आदि सामाजिक दूरी का लोगों से पालन कराना सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में भी अब साउथ कोरिया की तर्ज पर अधिक से अधिक लोगों की जांच हो सकेगी। हमने 1 लाख टेस्टिंग किट्स के आॅर्डर दे दिए हैं, जो शुक्रवार तक मिल जाएगी। जिसके बाद 500 से 1 हजार लोगों की प्रतिदिन जांच हो सकेगी। मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने मांगने पर 27 हजार पीपीई किट आवंटित कर दिया है, जो एक-दो दिन में मिल जाएगी और इसके बाद हमारे डाॅक्टर सुरक्षित रह सकेंगे।
मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कल दिल्ली में 503 केस थे और पिछले 24 घंटे में 523 केस हो गए हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटें में  20 नए कोरोना के केस सामने आए हैं। इन 20 में से 10 केस मरकज के हैं और बाकी अन्य केस हैं। कुल 523 केस में से मकरज के 330 केस हैं। विदेशों से कोरोना लेकर आने वालों की संख्या 61 है। अब तक दिल्ली में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। 25 लोग आइसीयू में हैं और 8 लोग वेंटिलेटर पर है। शेष लोगों की स्थिति अभी स्थिर है। पिछले कुछ दिनों में ऐसा लगा कि दिल्ली में केस बड़ी तेजी से केस बढ़े हैं। मैं पिछले दिनों कहा था कि मकरज के केस काफी तेजी से बढ़े हैं। 523 में से 330 केस सिर्फ मरकज के हैं।

आप के शब्द

You can find Munmun Prasad Srivastava on , and .

Leave a Reply