UXDE dot Net

होम आइसोलेशन वाले मरीजों को जरूरत पड़ने पर तत्काल दी जाएगी ऑक्सीजन – अरविंद केजरीवाल

By -

आप के शब्द टीम

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण होते हैं। उन्हें हल्का बुखार है या थोड़ी सी खांसी है या कोई लक्षण नहीं है। ऐसे लोगों का इलाज घर में ही किया जाता है। हमारी टीम प्रतिदिन इन मरीजों को फोन कर हालचाल पूछती है और उनको सलाह देती है कि उन्हें क्या-क्या करना है। कोरोना में एक ही समस्या सबसे अधिक होती है कि मरीज का ऑक्सीजन लेबल गिर जाता है। मरीज को सांस लेने में तकलीफ होती है और मरीज को तुरंत ऑक्सीजन देने की जरूरत होती है। यदि मरीजों को तुरंत ऑक्सीजन मिल जाए, तो कई मरीजों की जान बचाई जा सकती है। इसके लिए अब हमने तय किया है कि जितने भी होम आइसोलेशन के केस होंगे, दिल्ली सरकार अब हर होम आइसोलेशन वाले मरीज को एक आॅक्सी पल्स मीटर देगी। आप उस पल्स मीटर को घर पर रखिए। जब आप ठीक हो जाएं, तो उसे सरकार को वापस कर दीजिए। उस पल्स मीटर से आप हर घंटे-दो घंटे में अपना ऑक्सीजन मापते रहिए। यदि ऑक्सीजन स्तर कम होता है, तो हम आप को एक फोन नंबर देंगे, जिस पर आप संपर्क कर सकते हैं। हम हर जिले में एक ऑक्सीजन के कंसंट्रेटर रख रहे हैं। जानकारी मिलते ही कंसंट्रेटर ऑक्सीजन लेकर पहुंच जाएगा और आपको तुरंत ऑक्सीजन दे दी जाएगी। इसके अलावा जरूरत पड़ेगी, तो आपको अस्पताल में भर्ती कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार हमने देखा है कि ऑक्सीजन जल्द नहीं मिलने से अस्पताल में शिफ्ट करने तक में ही मरीज की मौत हो जाती है। इसीलिए हर जिला स्तर पर हम ऑक्सीजन कंसट्रेटर रख रहे हैं। अगर आपको जरूरत पड़ेगी, तो कंसट्रेटर तुरंत आपके घर भेज दिया जाएगा, ताकि आपको समय पर ऑक्सीजन मिल सके और आपको नियंत्रित किया जा सके। फिर आपको अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जाएगा। 

आप के शब्द

You can find Munmun Prasad Srivastava on , and .

Leave a Reply