UXDE dot Net

दिल्ली के बाॅर्डर कल से सबके लिए खोल रहे हैं- अरविंद केजरीवाल

By -

-मुनमुन प्रसाद श्रीवास्तव


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल से दिल्ली के बाॅर्डर खोले जा रहे हैं। एक सप्ताह पहले हमने दिल्ली के बाॅर्डर सील किए थे। क्योंकि, हमें यह लग रहा था कि बाॅर्डर खोल दिए, तो देश भर से मरीज दिल्ली के अस्पतालों में इलाज कराने आएंगे। अभी जो दिल्ली के अस्पताल कोरोना का इलाज कर रहे हैं, क्या वे उस दबाव को बर्दाश्त कर पाएंगे। इसलिए बाॅर्डर को सील किया गया था। अब कल से दिल्ली के बाॅर्डर को खोला जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले सप्ताह दिल्ली के लोगों से पूछा था कि मार्च के महीने तक (जब कोरोना नहीं था) दिल्ली के सारे अस्पताल देश के लोगों के लिए खुले रहते थे। दिल्ली के लोगों ने कभी भी अपने देश के लोगों का इलाज करने से मना नहीं किया। किसी भी वक्त हमारे दिल्ली के सारे अस्पतालों में 60 से 70 प्रतिशत मरीज दिल्ली के बाहर से आए हुए होते थे। इसके लिए हमने कभी भी मना नहीं किया। लेकिन इस वक्त दिल्ली खुद बहुत बड़ी समस्या में है। दिल्ली में केस बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं और उसके लिए दिल्ली सरकार (आप की सरकार) अस्पतालों में बेड्स का इंतजाम कर रही है। ऐसी स्थिति में हमने दिल्ली के अस्पताल सारे देश के लोगों के लिए खोल दिए, तो जब दिल्ली के लोग को कोरोना होगा, तो वे कहां जाएंगे? इस पर हम लोगों ने जनता से विचार मांगे थे। 7.5 लाख से अधिक लोगों ने अपने सुझाव भेजे थे, जिसमें 90 प्रतिशत से अधिक लोगों का कहना था कि जब तक कोरोना है, तब तक के लिए दिल्ली के अस्पताल केवल दिल्ली वालों के लिए रिजर्व होने चाहिए।

आप के शब्द

You can find Munmun Prasad Srivastava on , and .

Leave a Reply