UXDE dot Net

योग दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बताई योग के बारे में दस ख़ास बातें

By -


-डा. मोहन चन्द तिवारी

13495018_1035992209811997_5718080381939295095_n
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ में आयोजित दूसरे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में 30,000 लोगों के साथ सम्मिलित होते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है। देश के हर कोने में योग का कार्यक्रम हो रहा है और समाज के हर तबके का इसे समर्थन मिला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज एक जन आंदोलन बन गया है। योग हमारे पूर्वजों की विरासत है।योग मुक्ति का मार्ग तो है ही, साथ में योग ने लोगों की एक अनुशासित जिंदगी जीने में भी मदद की है। उन्होंने कहा कि अगले साल से सरकार योग के लिए दो पुरस्कार देना शुरु करेगी।पहला पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग के लिए काम करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को दिया जाएगा और दूसरा भारत में इसके विकास के लिए दिया जाएगा। इस अवसर पर दिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 ख़ास बातें इस प्रकार हैं जो आज भी मानव मात्र के लिए योग की उपयोगिता को रेखांकित करतीं हैं-

1.योग आज एक जन आंदोलन बन गया है इस जैसा आंदोलन दुनिया में कोई और नहीं है।आज पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है। देश के हर कोने में योग का कार्यक्रम हो रहा है।

2.योग हमारे पूर्वजों की विरासत है। योग मुक्ति का मार्ग तो है ही साथ में योग जीवन में अनुशासन लाने का अनुष्ठान भी है।

3. योग कोई धार्मिक गतिविधि नहीं है। आस्तिक और नास्तिक दोनों तरह के लोगों के लिए इसकी उपादेयता है।

4. योग को विवादों से दूर रखना चाहिए और इसे ख़ुद से जोड़ने का एक ज़रिया मानना चाहिए। योग ने लोगों की एक अनुशासित जिंदगी जीने में मदद
की है।

5. योग को परलोक के लिए नहीं, इस दुनिया में स्वस्थ तरीके से जीने के लिए अपनाना चाहिए।

6.योग अमीर और ग़रीब दोनों के लिए उपयोगी है। यह मन को काबू करता है इससे मानसिक शांति मिलती है और सेहत सुधरती है।

7.योग विश्व में आज आर्थिक कारोबार की तरह बढ़ रहा है। दुनिया में योग ट्रेनर की मांग बढ़ रही है। यह ट्रेनर्स के तौर पर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहा है।

8.योग ज़ीरो बजट वाला दुनिया का पहला हेल्थ इंश्योरेंस है। यह स्वस्थ जीवन की गारंटी भी है। योग के जरिए सामाजिक, आध्यात्मिक और शारीरिक चेतना विकसित होती है।

9.योग से डायबिटीज पर कंट्रोल संभव है। देश में डायबिटीज की संख्या बढ़ रही है। अगले साल से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को भारत में डायबिटीज जैसी बीमारी से बचने के लिए जन आंदोलन के तौर पर अपनाया जाना चाहिए।

10.योग को जिंदगी का हिस्सा बनाइए। जैसे अब मोबाइल फोन जिंदगी का एक अंग बन गए हैं, वैसे ही योग को भी अपनी जिंदगी का अंग बनाइए।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं।

आप के शब्द

You can find Munmun Prasad Srivastava on , and .

Leave a Reply